अयोध्या पुलिस को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। उच्च सेवा प्रदान करने और सुविधाओं के प्रबंधन के लिए अयोध्या पुलिस को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। संस्था के पदाधिकारियों ने यह प्रमाणपत्र एसएसपी मुनिराज जी को सौंपा है। गौरतलब है कि एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से वैश्विक बाजारों में उत्पादों, सेवाओं और प्रणालियों की गुणवत्ता, दक्षता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। जिससे वैश्विक बाजार में उत्पादों की गुणवत्ता को बनाए रखा जा सके।

पुलिस की ओर से आधुनिकीकरण के तहत विभिन्न कार्यालयों का जीर्णोद्धार कराया गया है और तमाम जन सुविधाएं ऑनलाइन पटल पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। मानक के अनुरूप उत्पादों और सेवा प्रणाली उपलब्ध करा विभाग की दक्षता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था की ओर से अयोध्या पुलिस को आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र मिला है। जिसको एसएसपी मुनिराज जी ने ग्रहण किया।

इसे भी पढ़े  सिंधी सेंटर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya