अयोध्या नवरत्न सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्वदेश कन्या विवाह अनुदान समिति के स्थापना दिवस पर हुई संगोष्ठी


अयोध्या। नारी सशक्तिकरण और कन्याओं की शैक्षिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, आर्थिक, विवाह आदि विविध समस्याओं के समाधान तथा उनके उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने वाली संस्था स्वदेश कन्या विवाह अनुदान समिति, अयोध्या का पांचवां स्थापना दिवस समारोह अमर वाटिका में धूम धाम से मनाया गया जिसमें अध्यक्ष प्रतिभा यादव व कोषाध्यक्ष अरुण यादव ने मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्वेता राज तथा एस आई रणजीत यादव को दीप प्रज्जवलन के बाद सम्मानित किया गया।

इसके बाद नारी सशक्तिकरण पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें वर्तमान समय में नारी की स्थिति एवं दशा व दिशा पर विशेष चर्चा की गई। नारी सशक्तिकरण पर कार्य करने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित करते हुए नारियों एवं कन्याओं की समस्याओं से सम्बंधित संगोष्ठी आयोजित करके उसका समाधान करने का प्रयास किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर अयोध्या के 9 विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अयोध्या नवरत्न सम्मान, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह आदि भेंट करते हुए सम्मानित किया गया जिसमें बेसिक शिक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र से एस आई रणजीत यादव खाकी वाले गुरू जी को, उच्च शिक्षा क्षेत्र से तक्षशिला आई ए एस एकेडमी के निदेशक संतोष मिश्र को, समाज सेवा से रितेश दास, सांस्कृतिक क्षेत्र से अम्बरीष चन्द्र पाण्डेय, रघुवंशी अयोध्यावासी संस्थान से लवकुश चौरसिया, कला क्षेत्र से इमरान खान, साहित्य क्षेत्र से अंतर्राष्ट्रीय लेखिका डिम्पल तिवारी, खेल क्षेत्र से जुड़ो कराटे शिक्षक दिलदार सिंह, सर्वश्रेष्ठ नवोदित संस्था के रूप में श्री लक्ष्मी चेरिटेबल ट्रस्ट को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े  विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाया जाय : सीडीओ

इसी क्रम में नारी सशक्तिकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं को नारी सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से रीता तिवारी, अनीता द्विवेदी, ममता सिंह, स्वर्णलता शुक्ला, शैलेश जी, रिंकी यादव, वन्दना शाह, अंशिका सिंह, आशीष कौर, रीता शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन हास्य कवि संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम में राहुल श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष तथा जितेन्द्र प्रजापति एडवोकेट को संयोजक पद पर नियुक्ति किया गया। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष प्रतिभा यादव व कोषाध्यक्ष अरुण यादव द्वारा संस्थापक एस. बी. सागर प्रजापति को बुके भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पवन कुमार, अमन यादव, संजय पाल, लोको पायलट, रिया प्रजापति मंजू सरोज, रागिनी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya