एक साल पूरा होने पर अयोध्या मेयर ने गिनाई उपलब्धियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

एक वर्ष के कार्यों की झलक पुस्तिका का किया विमोचन

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम स्थापना के एक साल पूरा होने पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कराये गये कार्यों की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर समारोहपूर्वक सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महापौध ऋषिकेश उपाध्याय ने सामूहिक रूप से एक वर्ष के कार्यों की झलक पुस्तिका का विमोचन किया।
तारा जी रिसार्ट में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए महारौर ने कहा कि हमने एक साल पहले अयोध्या शहर के नवीनीकरण का संकल्प लिया था सीमित संसाधन के बावजूद जनता की मूलभूत सुविधाएं, नगर निगम उपलब्ध करा रहा है। निजी सेक्टर की भागीदारी को बढ़ावा देते हुए शहर को बेहतर बनाया जा रहा है। आने वाले समय में अयोध्या में निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या कला महोत्सव के आयोजन से पूरे देश में अयोध्या की पहचान बदली है। निगम प्रशासन ने शहर की साफ सफाई पर जहां विशेष ध्यान दिया है वहीं मार्ग चौड़ीकरण, नये मार्गों का निर्माण् व एलईडी स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने सांसद लल्लू सिंह व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा किये गये सहयोग पर आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा नगर आयुक्त आर.एस. गुप्ता ने भी भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों व भावी योजनाओं की जानकारी दिया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, उपसभापति सुधीर नारायण श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह सहित पार्षदगण भी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya