अयोध्या विधायक ने बांटा राशन कार्ड

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा गरीबों के प्रति समर्पित है केन्द्र व प्रदेश की सरकार

अयोध्या। भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा नगर के पहाड़गंज में कैम्प में 628 पात्रों को राशन व 38 अंत्योदय कार्डो को वितरित किया गया। कैम्प में बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, विद्युत व गैस कनेक्शन प्रदान किया गया है। गरीबों को इलाज के लिए पांच लाख की व्यवस्था आयुष्मान भारत योजना के तहत की गयी है। अब गरीबों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बजट में किसानों व श्रमिको के आर्थिक व्यवस्था करके सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। टैक्स में छूट का सबसे ज्यादा लाभ मिडिल क्लास को मिलेगा। इस अवसर पर अरविंद सिंह, हरभजन गौड़, प्रधान प्रदीप गुप्ता, दयाशंकर दूबे, वीरेन्द्र वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, दीपक पाठक इत्यादि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  नगर आयुक्त से मिले अवध कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सौपा ज्ञापन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya