अवध विवि के खाते में एक और उपलब्धि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित को मिलेगा टॉप रैंकर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर एकेडमिक लीडरशिप

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित को टॉप रैंकर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर एकेडमिक लीडरशिप मिलेगा। यह अवार्ड भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार संदीप सान्याल की उपस्थिति में 22 फरवरी को दिल्ली के ला मारीडियन होटल में आयोजित कार्यक्रम में दिया जायेगा।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय वैश्विक पटल पर स्थापित होगा।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya