in

अवध विवि परिवार ने कुलपति के दिवंगत पिता को अर्पित की श्रद्धांजलि

अवध विवि के संत कबीर सभागार में हुई शोक सभा

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के पिता इं. शिव प्रसाद दीक्षित ने 28 दिसम्बर, 2018 को मेडॉक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन पर सोमवार को प्रातः 11 बजे विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया एवं श्रद्धाजंलि दी गई।
शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रति कुलपति प्रो. एस.एन. शुक्ला ने विश्वविद्यालय के मुखिया प्रो. मनोज दीक्षित के पिता के निधन पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया। प्रो. शुक्ला ने इं. शिव प्रसाद दीक्षित के जीवन संदर्भों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इं. दीक्षित जीवन भर अपने आदर्श, व्यक्तित्व एवं ईमानदारी के लिए जाने जाते रहे। उनका संयमित जीवन हम सभी के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा। प्रो. शुक्ला ने बताया कि इं. दीक्षित की अमिट छाप विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित के जीवन पर भी पड़ी है जिनकी प्रेरणा से आज विश्वविद्यालय नित नयी ऊचॉइयों को छू रहा है।
शोक सभा को संबोधित करते हुए कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने इं. शिव प्रसाद दीक्षित के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इं. दीक्षित को छोटे साहब के नाम से लोग जानते थे। निडर, निर्भिक एवं ईमानदार व्यक्तित्व के धनी इं. दीक्षित से विभाग के लोग बहुत प्रभावित थे। सेवा के दौरान चम्बल के बीहड़ क्षेत्र के ऑफिसर्स हाऊस में रूकते थे। वे कभी किसी प्रकार के दबाव को न मानने वाले लोगों में थे। इं. दीक्षित का जीवन आदर्शवादी मूल्यों से भरा रहा। इनके दो पुत्र प्रो0 मनोज दीक्षित एवं संजय दीक्षित वरिष्ठ आई.ए.एस. राजस्थान एवं पुत्री के रूप में अर्चना दीक्षित है। सभी पर इनके आदर्शों का व्यापक प्रभाव है। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो. एल.एस. सिंह, प्रो. एम.पी. सिंह, प्रो. आर.के. तिवारी, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. एस.के. रायजादा, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. मृदुला मिश्र, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. एस.एस. मिश्र, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 विनोद चौधरी, डॉ. विनय मिश्र, डॉ. आर.एन. पाण्डेय, डॉ. समीर सिन्हा, डॉ. सुरेन्द्र मिश्र, डॉ. मनीष सिंह, डॉ.कपिल राना सिंह, इं. विनीत सिंह, इं.परिमल तिवारी, इं. रमेश मिश्र, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, आशीष मिश्र, गिरीशचन्द पंत, विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय परिवार के लोगों ने श्रद्धाजंलि सभा मे भाग लिया।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

सभी ग्रामीण डाकघरों से पोस्ट पेमेंट्स बैंक की मिलेगी सुविधा :के.के. यादव

अयोध्या महोत्सव में कॉमेडियन सुनील पाल का छाया जादू