चैता कजरी नकटा लोकगीत की प्रस्तुति से दर्शक हुए सराबोर 

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-अवध विवि में अवधी लोकगीत, लोकनृत्य, लोक नाट्य व काव्य की बहार

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में बुधवार को अवधी महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में श्रोताओं ने अवधी लोकगीत, लोकनृत्य लोक नाट्य व काव्य सम्मेलन का आनन्द उठाया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल एवं मुख्य अतिथि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में चैता कजरी नकटा लोकगीत की प्रस्तुति ने दर्शकों को सराबोर कर दिया। इसमें बबीता और ग्रुप के साथ श्वेता, अंजू गिरी, राजू रंगीला और कृष्ण नारायण संगतकार रहे। कार्यक्रम में कहरवा और अहिरवा नृत्य की प्रस्तुति विश्वविद्यालय के अवधी भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग के विद्यार्थी रामजीत निषाद और उनके सहयोगियों में राम अनुज निषाद, अभिषेक निषाद, अवनीश कुमार द्वारा प्रस्तुत की गई। वहीं लोकनाट्य प्रस्तुति पीके गौण के निर्देशन में पंचवटी में राम शीर्षक से हुई। इसकी प्रस्तुति शिव ओम पांडेय, श्रीकांत, गौरव, अंकित, लता, मानसी, टिया, मंजू गोस्वामी, रामजीत निषाद ने की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अवधी काव्य सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें अवधी कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति की। इसमें नेपाल से आए अवधी के विद्वान एवं कवि निरहू यादव, श्याम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, नीरा कोरी, वैरागी, कमलेश चंद गुप्ता, अवधेश यादव, बृजेश यादव, धर्मेंद्र चैधरी काव्य पाठ से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गोसाईगंज से दीपक वर्मा, प्रीतम श्रावस्तवी श्रावस्ती से, बहराइच से प्रमोद साधक, अयोध्या से हिमांशु श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी से ज्ञान प्रकाश आकुल अवधी कवि सम्मेलन की अध्यक्षता की।

इसे भी पढ़े  बैनामा कराने जा रही महिला से 5.50 लाख रूपये की लूट में दो गिरफ्तार

इसी क्रम में विश्वविद्यालय की छात्राओं में साक्षी सिंह, लाडली सिंह, कीर्ति मिश्रा ने भी अवधी भजनों कर भाव विवहल कर दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्र दीपक चैरसिया ने की। धन्यवाद ज्ञापन अवधी भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग के डॉ0 प्रत्याशा मिश्रा ने किया। मंचीय सहयोग अंकुर वर्मा, कर्मवीर यादव, रजनीश वर्मा, साक्षी सिंह, संजय मिश्रा, तनु पाण्डेय, सत्यम, एश्वी व आकाश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक, संयोजक डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 दिनेश कुमार सिंह, डॉ0 प्रभात कुमार सिंह, डॉ0 प्रज्ञा पाण्डेय, वल्लव पाण्डेय, स्वतंत्र कुमार त्रिपाठी, सीमा तिवारी, डॉ0 प्रतिभा देवी, डॉ0 स्नेहा, डॉ0 प्रतिभा सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya