अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इसके पहले अवध विश्वविद्यालय की पुरूष टीम ने इसके पूर्व पुरुष टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता था। इस बार महिला एवं पुरूष मुकाबले में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे अवध विश्वविद्यालय ने इतिहास रच दिया। अब नेशनल प्रतियोगिता जीतने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है।. अगामी 7 दिसंबर से विश्विद्यालय के नवीन खेल ग्राउंड पर नेशनल वूमेन खो-खो प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। यह विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार है कि किसी खेल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। इस कामयाबी पर अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित ने सभी खिलाडि़यो को बधाई दी है। नवीन परिसर के खेल प्रागंण में 29 नवम्बर, 2018 से 03 दिसम्बर, 2018 तक चलने वाली नार्थ जोन अन्तर विश्वविद्यालयीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या के अभिषेक आनन्द, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपक्रीड़ा अधिकारी, अयोध्या के धीरेन्द्र पुरूषोत्तम एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. एस.एन. शुक्ला उपस्थिति में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अवध विश्वविद्यालय की टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 1 पॉइंट और एक इनिंग से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं दूसरे मैच में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और एमडीयू विश्वविद्यालय रोहतक के मध्य मैच में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने एमडी विश्वविद्यालय रोहतक को 7 पॉइंट और एक इनिंग से हराया। इस प्रकार इस प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय प्रथम स्थान पर कुरुक्षेत्र से दूसरे स्थान पर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर और एमडी विश्वविद्यालय रोहतक चौथे स्थान पर रही। नार्थ जोन अन्तर विश्वविद्यालयीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या के अभिषेक आनन्द ने प्रतियोगिता में आये सभी विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. एस.एन. शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि सभी चार टीमें अब अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करके पदक जीतने के लिए अपने को तैयार करे। प्रो. शुक्ला ने इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के अथक मेहनत एवं दूरदर्शिता का परिणाम रहा है जिस कारण आज यह प्रतियोगिता खेल प्रांगण में हो रही है। प्रो. शुक्ला ने बताया कि कुलपति प्रो. दीक्षित की मंशा है कि इस प्रांगण को संसाधनों से परिपूर्ण किया जाये।
ए.आ.ई.यू के ऑब्जर्वर एस.एन. सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कप्तान कुलपति एवं उप कप्तान प्रति प्रो. शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं के दिशा-निर्देशन में यह कोर्ट बनाया गया है जिसमें दिनांक 22 नवम्बर से चलने वाली प्रतियोगिता में कोई खिलाड़ी इंजरी नहीं हुआ। हम आशा करते है कि आने वाले प्रतियोगिता में खिलाड़ी मेडल लेकर आयेंगे। क्षेत्रीय उपक्रीड़ा अधिकारी, अयोध्या के धीरेन्द्र पुरूषोत्तम ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने कुलगीत प्रस्तुत किया। अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर आयोजन सचिव डॉ संतोष गौड़, आयोजन संयोजक डॉ मुकेश कुमार वर्मा एवं डॉ प्रतिभा त्रिपाठी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में टाईनी टाट्स विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। निर्णायकां की भूमिका में राजेश कुमार वर्मा, सरवरे आलम, संतोष सिंह, योगेश्वर सैनी, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद यादव, नवनीत वर्मा, ओम शिव तिवारी, नवीन वर्मा, मनजीत, रंजीत, बृजेश कुमार यादव, अमित मिश्रा एवं राम बहादुर पाल रहे। मंच संचालन डॉ अर्जुन सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. एस. के. रायजादा, प्रो. अशोक शुक्ला, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. श्रीश अस्थाना, डॉ. कपिल राना, डॉ. जुलियस कुमार, डॉ. बृजेश यादव, डॉ. संघर्ष सिंह, योगेश्वर सिंह, जैनेंद्र प्रताप, के.के. मिश्र, अमित सिंह, अनुराग सिंह, लालू यादव, रजनीश यादव, देवेंद्र वमा,र् मनोज सिंह, प्रवीण पटेल, मोहनी पांडे, आनंद मौर्य, रोहित पाल, शोभा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
5