अयोध्या नया घाट तक सैकड़ो स्थानों पर दर्शन व पुष्प वर्षा की व्यवस्था
फैजाबाद। अटल जी की अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त को फैजाबाद जिले में पहुंचेगी। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकताओं व पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई।
जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया ने बताया 24 अगस्त को अटल जी की अस्थि कलश यात्रा जिले में आयेगी। जिसका सहादतगंज से अयोध्या नया घाट तक सैकड़ो स्थानों पर दर्शन व पुष्प वर्षा की व्यवस्था की जा रही है। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकार्ताओं का जिम्मेदारी सौपीं जा रही है। भाजपा के साथ भाजयुमो, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के साथ सभी अनुसांगिक संगठनों की बैठकें कलश यात्रा को अभूतपूर्व बनाने के लिए चल रही है। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह जिला महामंत्री संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, नगर निगम के उपसभापति सुधीर नारायण श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, राम मोहन भारती, रमापति पाण्डेय, राम कुमार सिंह राजू, प्रमोद साहू, शिवम सिंह, नितिन पाण्डेय, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, आदि प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.