फैजाबाद। सिन्धु सेवा समिति द्वारा आयोजित चालिहा महोत्सव पर आयोजित प्रभु झूलेलाल की महाआरती का समापन हुआ। रामनगर कालोनी के संत नवलराम दरबार में 12 जुलाई से लगातार चल रही महाआरती के समापन अवसर पर समाजसेविका गुलशन बिन्दू मौजूद थीं। इस मौके पर कपिल हासानी, नवलराम, लधाराम रामानी, टेकचन्द राहेजा, कन्हैयालाल आदि ने सिन्धी भजनों व कालामों से प्रभु झूलेलाल को याद किया। महाआरती के समापन पर अरदास (पल्लव) कर समाज में एकता अखण्डता बनी रहे व देश खुशहाली की ओर बढ़े के लिये आराधना की गयी। समिति के प्रवक्ता पुरूषोत्तम दासवानी ने बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में सिन्धी समाज के लोग मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष मोहन मंध्यान, गिरधारी चावला, ओम प्रकाश अंदानी, सत्य प्रकाश राजपाल, कमलेश केवलानी, ओम प्रकाश ओमी, भीमनदास माखेजा, लक्ष्मण माखेजा, विश्व प्रकाश रूपन, किरन पंजवानी, मुस्कान सावलानी, नीलम राहेजा, प्रिया वलेशाह, पूजा माखेजा, माला खत्री, जया राहेजा, सपना राजपाल, सुमित्रा मलकानी आदि बड़ी संख्या में मौजूद थी।
प्रभु झूलेलाल महाआरती के साथ चालिहा महोत्सव का समापन
133
previous post