मणि महोत्सव में प्रभु राम से जुड़े भजन और कजरी पर झूमे श्रोता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शास्त्रीय गायक पं. सत्य प्रकाश ने राष्ट्रगीत से की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत

अयोध्या। श्रावण शुक्ल तृतीया पर मणि पर्वत पर आयोजित होने वाले परंपरागत मेले में रविवार को सांस्कृतिक संध्या के रूप में मणि महोत्सव का आयोजन किया गया। भजन, राष्ट्रगीत और कजरी की शानदार प्रस्तुतियों ने देर शाम तक माहौल को भक्ति और संगीत से सराबोर रखा।

महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्रीय गायक पंडित सत्यप्रकाश मिश्र ने राष्ट्रीय ख्याति के गीत ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा’ की प्रस्तुति से की। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

गायक दीपक शुक्ल ने ‘शंकर तेरी जटा से बहती है गंगधारा’ भजन प्रस्तुत कर शिव भक्ति का रंग घोल दिया। वहीं बृजमोहन तिवारी ने अपनी सुमधुर आवाज में कजरी ‘कैसे खेले जयबू सावन मां कजरिया’ सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। चंद्रशेखर तिवारी ने राम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में पार्षद विनय जायसवाल, चंदन सिंह, अनिकेत यादव, हरिश्चंद्र अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजक भवानी प्रसाद त्रिपाठी, श्रीनिवास शास्त्री, मिथिला बिहारी दास, कथावाचक आचार्य ज्ञानचंद द्विवेदी, आदित्य दुबे, समर बहादुर सिंह, विजय सिंह, अवनीश दुबे और ओम प्रकाश दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya