-डाक्टर को मानवता के नायक और सीआरपीएफ जवान को रक्षक सम्मान

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर देवकाली क्षेत्र स्थित एक होटल में संकल्प संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता मंच के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अयोध्या के प्रसिद्ध ‘ब्लड मैन’ एवं ‘पीएचडी खून वाले’ के नाम से चर्चित डॉ. आशीष पाण्डेय ‘दीपू’ के संयोजन में संपन्न इस शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया और कुल 40 लोगों ने रक्तदान किया। उद्घाटन जिले की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका खरे एवं प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति शुक्ला ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस तरह के आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने वाली रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्तदानी जीआईसी की प्रवक्ता सुल्ताना बानो, भारती सिंह, मोहित पाण्डेय,लालू प्रसाद गुप्ता,सीआरपीएफ में कार्यरत अविनाश दुबे समेत सभी 40 रक्तदाताओं को आईएमए के महासचिव डॉ.निशांत सक्सेना, आईएमए सदस्य डॉ.आशीष पाठक एवं प्रसिद्ध सर्जन डॉ.दिग्विजयनाथ ने स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी वर्मा एवं प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश शुक्ला ने जिले की प्रमुख रक्तदानी संस्थाओं को भी सम्मानित किया।
सहयोग के लिए एनआरआई हुए सम्मानित
साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. सीताराम अग्रवाल एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रो.डॉ. चयन कुमार मिश्रा ने विदेशों में रहकर संगठन के रक्तदान अभियान को सहयोग प्रदान करने वाले एनआरआई लंदन में कार्यरत अरुण चौबे, मोनिका चौबे एवं पंकज पाण्डेय-नीलम पाण्डेय, कैलिफोर्निया में कार्यरत इजहार अहमद खान, दुबई में कार्यरत अनूप तिवारी, स्विट्जरलैंड में कार्यरत रमन शुक्ला तथा कतर में कार्यरत राहुल शुक्ला के परिवार के सदस्य को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं संकल्प संस्थान के एडवाइजर जेपी पाण्डेय,माला पाण्डेय एवं कविता मिश्रा ने चिकित्सकों को ‘मानवता के नायक’ तथा रक्तदान करने वाले सीआरपीएफ जवान अविनाश दुबे को ‘मानवता का रक्षक’ सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में संकल्प संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, प्रभारी प्रदुम्न यादव ‘विपिन’, महेंद्र यादव, टाट शाह वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद कमर, अभिषेक सिंह ‘बंटी’, आसिफ चांद, मोइनुद्दीन, वकार, संकल्प संस्थान के सदस्य अक्षत पाण्डेय, अभिनव चतुर्वेदी, डॉ. मनीष राय, भारती सिंह, सुल्ताना बानो, रोली यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।