अयोध्या पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, रामलला के किए दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, कहा कि यूपी विधानसभा बनी आदर्श


अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, चन्द्रभानु पासवान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया।

उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की और कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण प्रारंभ होने के समय वे अयोध्या के प्रभारी मंत्री थे और इस पुण्यभूमि की सेवा करने का अवसर उन्हें मिला, जो उनके लिए गौरव की बात है।

इस दौरान आपातकाल को लेकर उन्होंने कहा, आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय था। लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई स्थान नहीं है। यह दिन हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वतंत्रता की अहमियत की याद दिलाता है।

यूपी विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि यह देश की सर्वोत्तम विधानसभा है। विगत तीन वर्षों में विधायकों के योगदान और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि, विधायिका का सम्मान जिस स्तर तक बढ़ा है, वह काबिले तारीफ है। तीन वर्षों में केवल दो दिन ही विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हुई, बाकी दिन बहुत स्वस्थ, गरिमापूर्ण और लोकतांत्रिक चर्चा हुई। कहा कि जनता की समस्याएं जब सदन में उठती हैं तो विपक्ष चर्चा के लिए हमेशा तैयार रहता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज जनता जागरूक और संवेदनशील हो चुकी है। हमारे विधायकों में डॉक्टर, इंजीनियर, वित्त विशेषज्ञ और कानून के जानकार शामिल हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya