Breaking News

फिल्मफेयर अवार्ड में शामिल हुए अनूप चौधरी

-फिल्म जगत को उत्तर प्रदेश आकर शूटिंग करने का किया आग्रह

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व तत्कालीन सदस्य फ़िल्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश सरकार अनूप चौधरी ने मुम्बई में बालीवुड के सबसे बड़े फ़िल्मफ़ेयर एवार्ड कार्यक्रम में शामिल हो कर फ़िल्म जगत से जुड़े सभी फ़िल्म अभिनेत्री व अभिनेताओं के साथ साथ फ़िल्मफ़ेयर की पूरी टीम को उत्तर प्रदेश में आमन्त्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विश्व स्तरीय फ़िल्म सिटी का निर्माण कार्य हो रहा है, यह भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री को विश्व स्तर पर पहुँचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य है। साथ ही उत्तर प्रदेश में आप सभी आयें बहुत अच्छी अच्छी लोकेशन है बहुत सारे तीर्थ स्थल है। मानो तो समूचे विश्व की सुन्दरता उत्तर प्रदेश में स्थित है। फ़िल्म शूटिंग के दौरान या उसके बाद भी महिलाओं व हर नागरिक की सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में सदैव तत्पर है।
अनूप चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जम कर सराहना करते हुए कहा जो कार्य दशकों में नहीं हो पाया उसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मात्र चार वर्षों में कर दिखाया। आज उत्तर प्रदेश गुंडा मुक्त भय मुक्त राज्य बन चुका है। और राष्ट्र का गौरव बनने कि दिशा में आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनने के साथ साथ प्रगति के नये मुक़ाम हासिल करने वाला प्रदेश बन चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कठोर मेहनत और लगन से यह सब मुमकिन हुआ है।

इसे भी पढ़े  विजिलेंस टीम ने शिक्षा विभाग के सहायक लेखाकार को रिश्वत लेते दबोचा

Leave your vote

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.