अंजनी कुमार मिश्र ने ग्रहण किया कुलसचिव का कार्यभार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल की मौजूदगी में रविवार को अंजनी कुमार मिश्र ने विश्वविद्यालय में कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पूर्वाह्न अंजनी कुमार मिश्र ने विश्वविद्यालय में कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया है।

इससे पहले अंजनी मिश्र छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में परीक्षा नियंत्रक व एनसीटीई नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर भी कार्यरत रहे। रविवार को उन्होंने विश्वविद्यालय में कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया। बताते चले कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ शासन के निर्देश पर 01 जुलाई 2020 से अबतक विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर कार्यरत रहे है।

विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद आसीन होने पर अंजनी कुमार मिश्र को विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेंन्दु शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उपकुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, सहायक कुलसचिव डॉ0 रीमा श्रीवास्तव व मो0 सहील सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी।

 

इसे भी पढ़े  धरती का भगवान भी होता है हैरान-परेशान : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya