फसलें बर्बाद कर लोगों की जान ले रहे छुट्टा पशु : अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-किसान समस्याओं को लेकर सपा राष्ट्रीय सचिव  26 को करेंगे सत्याग्रह

अयोध्या। किसान समस्याओं को लेकर सपा राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। रविवार को स्थानीय होटल सभागार में प्रेसकांफ्रेस कर पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। उन्होंने कहा कि आज सांड़ किसानों की फसलों को खा रहे है। बर्बाद कर रहे हैं, तो वहीं लोग साँड़ों के हमले से चोटहिल हो रहे हैं। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 26 अक्टूबर को शहर के गांधी पार्क में सत्याग्रह करेंगे। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करती आ रही है। प्रेस वार्ता में भी इस मुद्दे को उठाया जाता रहा है लेकिन योगी सरकार में किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। ऐसे में प्रदेश की नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह किया जाएगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर क्षेत्र में 15 दिन के अंदर तीन लोगों पर छुट्टा जानवरों ने किया हमला। एक की मौत। दो लोग घायल हुए हैं। एक गम्भीर घायल का लखनऊ में इलाज चल रहा है। छुट्टा जानवर किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं ही रखवाली करने पर जानलेवा भी हो रहे हैं। उन्होंने मांग किया है कि सांड़ के हमले में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya