नामांकन जुलूस में आनन्दसेन यादव ने दिखाई ताकत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा-अली व बजरंगबली दोनो को मानती है सपा

सपा प्रत्याशी आनन्द सेन यादव का नामांकन जुलूस

अयोध्या। भाजपा गठबन्धन के रेस से बहुत पीछे हो गयी है। जनता ने पूरा मन बना लिया है कि भाजपा को इस बार सत्ता से बेदखल कर देंगे। यह बातें लोकसभा चुनाव के प्रभारी व पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा ने सपा कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित नामांकन सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गठबन्धन नम्बर एक रहेगा। जनता इस चुनाव में गठबन्धन को जनादेश देने जा रही है। नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अली व बजरंग बली दोनों को मानती है। हमारे लिये दोनों सम्माननीय है। हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव ने कहा कि अयोध्या की धरती पर इस बार गठबन्धन का परचम पूरी मजबूती के साथ लहरायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और रीतियों व उनके झूठ व फरेब को जनता जान चुकी है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि केन्द्र में इस बार गठबन्धन की सरकार बनेगी। गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव का नामांकन जुलूस पूरे लाव-लश्कर के साथ जिसमें हजारों की संख्या में सपा-बसपा व रालोद के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होकर गाजे-बाजे के साथ शहर के प्रमुख मार्गों रीडगंज, चैक, रिकाबगंज होते हुए सिविल लाइन स्थित गाॅंधी पार्क पर पहुॅंचकर समाप्त हुआ। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि सपा कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित नामांकन सभा में सपा-बसपा व रालोद के नेताओं ने कांग्रेस व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रवक्ता ने बताया कि लोकगायक व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चिन्टू सागर ने सपा के गीतों को गाकर पूरे माहौल को गठबन्धनमय बना दिया। नामांकन जुलूस का जगह-जगह जोरदार व भव्य स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में सिख समाज ने गठबन्धन के प्रत्याशी श्री सेन को साफा पहनाकर, सिन्धी समाज ने शाल ओढ़ाकर, सर्राफा व्यापारियों ने 25 किलो की माला पहनाकर व व्यापार मण्डल के तमाम पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर व माला पहनाकर और पार्टी के प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने गठबन्धन का गमछा ओढ़ाकर और साधु-सन्तों ने रामनामी दुपट्टा ओढ़ाकर माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद देकर स्वागत किया। चैक घण्टाघर पर सपा महानगर द्वारा आयोजित गठबन्धन के कलर के लाल, हरे व नीले हवा में गुब्बारे उड़ाकर अखिलेश यादव जिन्दाबाद, बहन कुमारी मायावती जिन्दाबाद, गठबन्धन जिन्दाबाद, बाबूजी अमर रहें के नारे लगाये। कई स्थानों पर गुलाल और अबीर भी उड़ाये गये। नामांकन जुलूस में गठबन्धन प्रत्याशी श्री सेन के साथ रथ पर सवार लोकसभा चुनाव के प्रभारी व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, पूर्व मंत्री राजा राजीव प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मियाॅं, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विमल सिंह राजू, समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, बसपा के जोन इंचार्ज पवन कुमार गौतम, मुन्ना लाल कोरी, बस्ती देवीपाटन फैजाबाद मण्डल के सेक्टर प्रभारी विश्वनाथ पाल, फैजाबाद मण्डल जोन इंचार्ज रामगोपाल कोरी, फैजाबाद मण्डल प्रभारी बाबू रामकरन, ओम प्रकाश वर्मा, कृष्ण कुमार पासी, बीवीएफ के मण्डल संयोजक मुस्तफा अली व बसपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द और रालोद के प्रदेश महासचिव विश्वेश्वर नाथ मिश्रा सुड्डू, रालोद जिलाध्यक्ष चैधरी रामसिंह पटेल, रूदौली चेयरमैन जब्बार अली, बीकापुर चेयरमैन जुग्गीलाल यादव, भदरसा चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद राशिद, बसपा नेता फिरोज खाॅं गब्बर, राम गोपाल कोरी, बसपा के रूदौली नगर अध्यक्ष शहरयार खान, सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, सपा के रूदौली नगर अध्यक्ष अतीक खान, सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, बसपा महानगर अध्यक्ष जुनैद राईन, रालोद महानगर अध्यक्ष अरविन्द सिंह महन्थ व सपा-बसपा, रालोद के पाॅंचों विधान सभा अध्यक्ष व प्रभारी और गठबन्धन के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि बड़ी संख्या में शामिल थे। जिला पंचायत सदस्य इन्दुसेन यादव व समाजसेविका शिल्पी चैधरी नामांकन जुलूस के आगे-आगे भारी संख्या में हाथों में गठबन्धन का झण्डा लेकर चल रही थीं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya