in ,

हंगामे के बींच नगर निगम का 276 करोड़ का बजट पास

सपा सभासदों ने धरने पर बैठकर किया वहिष्कार

अयोध्या। नगर निगम का 276 करोड़ रुपये का बजट विपक्ष के हंगामे के बीच पास हो गया। 276 करोड रुपये से अयोध्या नगर निगम क्षेत्र का विकास होगा। आज आम सभा की बैठक में विपक्ष के सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सदन में ही धरने पर बैठ गए और बैठक का बहिष्कार किया। सपा पार्षद हाजी असद ने बताया कि नगर आयुक्त विशाल सिंह तानाशाही रवैया अपनाते हैं। पोर्टल के माध्यम से भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उनकी मांग है कि टेंडर मैनुअल किए जाएं।

वही इसका जवाब देते हुए नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है उनको शांति पूर्वक सदन में बैठे को कहा गया लेकिन वह हंगामा कर रहे थे। हंगामे के बीच 276 करोड रुपए का बजट पास किया गया है। इस 276 करोड रुपए से अयोध्या नगर निगम क्षेत्र का विकास किया जाएगा। अयोध्या एक धार्मिक पौराणिक क्षेत्र है।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार अयोध्या के विकास के लिए नगर निगम काम कर रहा है। नगर निगम क्षेत्र की सड़कें,नाली,लाइटिंग साफ सफाई व अन्य काम के लिए धनराशि का प्रयोग किया जाएगा। इससे पहले 13 जुलाई को नगर निगम कार्यकारिणी ने बजट को पास किया था।

इसे भी पढ़े  जन फरियाद सुनने के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

What do you think?

Written by Next Khabar Team

चौदह कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब व मांस विक्री पर रोंक लगाने की मांग

लुटेरों से जेवर खरीदता था सीतापुर का व्यवसायी, भेजा गया जेल