63 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर में अमर जवान ज्योति का हुआ अनावरण

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष 21 अक्टूबर को होता है कार्यक्रम

पुलिस स्मृति दिवस पर सम्मानित होते सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह

अयोध्या। सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार भी ट्रस्टअध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में अमर जवान ज्योति का अनावरण किया गया।

मुख्य अतिथि 63 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वितीय कमान अधिकारी स्वतंत्र कुमार शुक्ला, अति विशिष्ट अतिथि अभिनव सोनी, ले. कर्नल सीपी सिंह, मेजर डिसूजा, सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह व दिलीप वर्मा सहायक रीजनल मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह व प्रीतम सिंह पूर्व पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को याद किया।

कार्यक्रम प्रभारी सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 1959 में 21 अक्टूबर को चीनी सेना के हमले में शहीद सीआरपी के जवानों की याद में यह कार्यक्रम हर वर्ष पूरे देश में मनाया जाता है। तत्पश्चात द्वितीय कमान अधिकारी स्वतंत्र कुमार शुक्ला ले. कर्नल सीपी सिंह, शैलेन्द्र सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर ने अमर जवान ज्योति का अनावरण किया। साथ ही शहीदों के पटल व सेना के जांबाज साहसिक सम्मानित वीर जवानों के पटल का भी अनावरण किया।

सेना, पुलिस की वीर नारियों ज्ञानमती यादव कीर्ति चक्र, फूल पति सिंह वीर चक्र, 1962 युद्ध की वीरनारी लल्ली देवी, रानी यादव, हीरा देवी, ममता सिंह, रेखा देवी, निर्मला तिवारी व वीर योद्धा राकेश कुमार सिंह को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सेना के 1962 ,1965 ,1971 व कारगिल युद्ध के जांबाज साहसिक जवानों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 63 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अलावा सिविल पुलिस के अधिकारियों को भी अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े  सीएम योगी ने 'मोहब्बत' को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मराठा रेजीमेंट के बैंड ने देश भक्ति के गीतों से मंत्र मुग्ध कर दिया। छोटे बच्चों ने कर चले हम फ़िदा गाना प्रस्तुत किया स्पेहा राव व समर्थ गौतम व मोहन शास्त्री के गीतों से मंत्र मुग्ध हो गये । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज देश में ऐसे कार्यकर्म की आवश्यकता है जिससे जवानों का मनोबल बढ़ता है। यह कार्यक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के सौजन्य से हुआ।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya