फैजाबाद। अखिलेश यादव युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नदीम खान व प्रदेश सचिव फरीद अहमद के जनपद में प्रथम आगमन पर कायकर्ताओं ने रिकाबगंज हनुमानगढ़ी चैराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष नदीम खान ने कहा की अखिलेश यादव युवा मंच समाजवादी पार्टी के साथ है। वहीं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए मोहम्मद नदीम खान ने बताया कि मौजूदा सरकार में लूट ,हत्या, बलात्कार की जगह-जगह बाढ़ सी आई है।उन्होंने ने कहा 2019 में लोकसभा में इस सरकार को हटाने का कार्य हम मिलकर करेंगें। प्रदेश सचिव आलोक पाठक ने बताया कि हम लोग अखिलेश यादव युवा मंच में हम लोग मजबूती के साथ कार्य करेंगे और अखिलेश यादव के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर अमन आर्य, रूद्र यादव, अभय मिश्रा, सूरज मिश्रा, शिव मूर्ति गुप्ता, आकाश सिंह, आदित्य शुक्ला आयुष त्रिवेदी, शरद वर्मा, अभिषेक पाठक आदि लोग शामिल थे।
अखिलेश यादव युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव का किया स्वागत
162
previous post