The news is by your side.

आकाशवाणी फैजाबाद रजत जयंती पर बहेगी लोक व सुगम संगीत की सरिता

साकेत महाविद्यालय के आचार्य नरेन्द्र देव प्रेक्षागृह में  17 जून को मनेगी रजत जयंती संगीत संध्या

फैजाबाद। आकाशवाणी फैजाबाद रजत जयंती समारोह पर संगीत संध्या का आयोजन 17 जून को साकेत महाविद्यालय के आचार्य नरेन्द्र देव प्रेक्षागृह में लोक व सुगम संगीत की सरिता बहेगी। संगीत संध्या का आगाज सांय 5 बजे किया जायेगा। यह जानकारी आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख डा. महेन्द्र पाठक ने पत्रकार वार्ता में दिया।
उन्होंने बताया कि संगीत संध्या में जाने माने गायक व वादक भाग लेंगे। आकाशवाणी ए ग्रेड के लोक संगीत कलाकार राम चन्द्र दूबे व संगीता राय के अलावां बी हाईग्रेड के सुगम संगीत कलाकार राकेश अग्निहोत्री व देवेश अग्निहोत्री तथा लोक संगीत कलाकार रंजुल जयंत गौतम व साथी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। गायन में संगत दीपेन्द्र कुंवर बांसुरी, सुभाष चन्द्र शर्मा तबला, इफ्तेखार आलम ढ़ोलक व महेश्वर दयाल हारमोनियम पर करंेगे।
उन्होंने बताया कि आकाशवाणी फैजाबाद 17 जून 2018 को अपने प्रसारण का 25 वर्ष पूरा कर रहा है 17 जून 1993 को तत्कालीन विदेश राज्यमंत्री सलमान खुर्शीद ने केन्द्र का उद्घाटन किया था तभी से यह केन्द्र आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। अवध की कला संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में आकाशवाणी फैजाबाद ने अहम भूमिका निभाई है। बीते कुछ सालों से क्षेत्र की लोक सम्पदा संरक्षण के लिए भी प्रयास हो रहे हैं। क्षेत्रीय संस्कार गीतों की रिकार्डिंग कर आकाशवाणी के संग्रहालय में संरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1993 में चार घंटे की एक सभा से अपना प्रसारण शुरू कर आज 17 घंटे 15 मिनट प्रतिदिन अनवरत आकाशवाणी फैजाबाद प्रसारण कर रहा है। श्रोताओं के पत्र व फोन इस बात के सबूत हैं कि केन्द्र श्रोताओं के मापदण्ड, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है। सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में नारी जगत, अंगना, ग्राम जगत, किसान वाणी व प्रणाम अयोध्या है। पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम अधिशासीद्वय नगेन्द्र सिंह रघुवंशी व योगेन्द्र प्रसाद भी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.