प्राथमिक शिक्षक संघ अमानीगंज के अध्यक्ष बने अजय सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मंत्री पद पर उद्धवश्याम तिवारी व कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमनाथ ने लगातार चौथी बार दर्ज की जीत

मिल्कीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अमानीगंज ब्लाक इकाई के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय सिंह, मंत्री पद पर उद्धवश्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमनाथ ने जीत दर्ज की है। मंत्री पद पर उद्धवश्याम तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमनाथ ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। तथा अध्यक्ष पद पर तीन बार के विजेता जय हिंद सिंह बड़े अंतर से चुनाव हार गए। उन्हें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने भारी अंतर से हराया। घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह को 360 व जय हिंद सिंह को 201 अमरीश मिश्रा को 34 मत प्राप्त हुए।

अजय सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी जय हिंद सिंह को 159 मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं मंत्री पद के चुनाव में उद्धवश्याम तिवारी को 332 दिनेश कुमार को 263 मत मिले। उद्धवश्याम तिवारी ने प्रतिद्वंदी दिनेश कुमार को 69 मतो से हराया। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में प्रेमनाथ को 342 मत मिले प्रतिद्वंदी शैलेंद्र शर्मा को 255 मत प्राप्त हुए। प्रेमनाथ ने अपने प्रतिद्वंदी को 87 मतों से पराजित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि तिवारी वरिष्ठ शिक्षक बंशीधर द्विवेदी ने विजय प्रत्याशियों को बधाई दी।

इस मौके पर भवानीफेर मिश्र, बजरंग सिंह, समरजीत सिंह, बब्बन शुक्ला, अंजनी सिंह, आलोक द्विवेदी, ज्ञानधर दूबे मदन, कृष्ण लाल यादव, अवनीश सिंह, जितेंद्र शुक्ला, जितेंद्र सिंह बबलू, सर्वेश सिंह, लल्लू तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya