गुणवत्तायुक्त शोध के लिए कृषि विश्वविद्यालय ने दयाल इंडस्ट्रीज से किया अनुबंध

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं मछली पालन के क्षेत्र में भी मिलेगा शोध को बढ़ावा :डाँ बिजेन्द्र सिंह

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या का दयाल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ शोध कार्य हेतु अनुबंध हुआ है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहा कि दयाल इंडस्ट्रीज के साथ अनुबंध होने पर विश्वविद्यालय की शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। दयाल इंडस्ट्रीज के साथ अनुबंध होने से कृषि एवं पशुपालन के साथ-साथ मछली पालन में जो शोध कार्य हो रहे हैं उसमें न केवल किसानों बल्कि शोध छात्रों को आगे रोजगार के अवसर प्रशस्त होंगे और दोनों संस्थानों के वैज्ञानिकों को भी एक नई उपलब्धि प्राप्त होगा। इस अनुबंध को हस्ताक्षरित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस अनुबंध से कृषि और पशुपालन के साथ-साथ मछली पालन के क्षेत्र में छात्रों को शोध में प्रगति मिलेगा और किसानों को कृषि एवं पशुपालन के साथ-साथ मछली पालन की तकनीकी जानकारी एवं उच्च गुणवत्ता का उत्पाद प्राप्त होगा दयाल इंडस्ट्रीज के अनुसंधान और विकास विभाग के प्रमुख डाँ श्रवण कुमार मिश्रा ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के साथ अनुबंध होने पर उत्तर प्रदेश के किसान को तकनीकी जानकारी और उच्च गुणवत्ता का शोध किया हुआ

कृषि एवं पशु उत्पाद प्राप्त होगा जो कि समस्त भारत के किसानों की आय वृद्धि में मददगार साबित होगा। दयाल इंडस्ट्रीज भारतवर्ष के किसानों में विगत 41 वर्षों से कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के उत्कृष्ट संतुलित पशु आहार के क्षेत्र में कार्य कर रही है हाल ही में दयाल ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में मछली दाने का अत्याधुनिक प्लांट लगाया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अनुबंध होने पर पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ आर के जोशी, डॉ वी के सिंह, डॉ भूपेंद्र सिंह, कुलपति के सचिव डॉ जसवंत सिंह आदि ने माननीय कुलपति महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रसन्नता जाहिर की।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya