चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता जरुरी : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

अयोध्या। स्नातक एमएलसी को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि चुनाव में सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपनी है। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता जरुरी है। एक प्लान बनाकर युद्ध स्तर पर अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षकों व समाज के प्रबुद्ध वर्ग से सम्पर्क स्थापित करना प्रारम्भ कर दें।

उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र को आधार बनाकर हमें प्रचार करना है। प्रत्येक मतदाता से हमें सम्पर्क व संवाद करना है। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाय। सम्पर्क के दौरान केन्द्र व प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी मतदाताओं को प्रदान करें। चुनाव प्रचार में सामूहिकता का समावेश हो। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा जिम्मेदारियों का निर्वाहन अति आवश्यक है। कार्यक्रम की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के माध्यम से किया। उन्होने चुनाव के सन्दर्भ में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

महानगर अभिषेक मिश्रा ने महानगर व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने जिला की उपस्थिति व वृत्त दिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, एमएलसी हरिओम पाण्डेय, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, बाकें बिहारी मणि त्रिपाठी, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, राघवेन्द्र पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, सर्वजीत सिंह, दिनेश वर्मा, शत्रुहन मोदनवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  शराब के नशे में की थी दलित युवती की हत्या

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का रौनाही टोल प्लाजा पर हुआ स्वागत

-अयोध्या पहुंचने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का रौनाही टोल प्लाजा पर भाजपा नेता कप्तान सिंह जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्न, पप्पू दूबे की अगुवाई में सहित सैकड़ो कार्यकताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya