अवैध मार्फीन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों एवं स्मैक बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन व प्र0नि0 दीपेन्द्र सिंह थाना रौनाही जनपद अयोध्या के नेतृत्व में उ0नि0 अमरेश कुमार मण्डल व उ0नि0 राम अवतार राम मय हमराही का0 धनन्जय पासवान, का0 सोनू यादव के साथ ग्राम बरईकला के पास हाईवे पर मौजूद थे।अभियुक्त अरविन्द कुमार सिंह पुत्र रामलखन सिंह निवासी ग्राम रामगनर धौरहरा थाना रौनाही जनपद अयोध्या को 21 ग्राम मार्फीन के साथ पी डब्लू डी वर्कशाप भवदीय स्कूल रोड बहद ग्राम सीवार से 17 जून को गिरफ्तार किया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना रौनाही पर मु0अ0सं0 223/2020 धारा 8/21एन डी पी एस पंजीकृत कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द कुमार सिंह पुत्र रामलखन सिंह निवासी ग्राम रामगनर धौरहरा थाना रौनाही जनपद अयोध्या के पास में 21 ग्राम मार्फीन बरामद हुई है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अमरेश कुमार मण्डल,
उ0नि0 राम अवतार राम, का0 धनन्जय पासवान, का0 सोनू यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  डॉ. दीपशिखा चौधरी को मिला प्रशस्ति पत्र
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya