श्रीराम जन्मभूमि के आसपास निर्माणाधीन विकास कार्यो की हुई समीक्षा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
  • अयोध्या नगरी सर्वधर्म समभाव के लिए प्रसिद्ध है। इस पवित्र नगरी से आदर्श, विश्व बंधुत्व का संदेश प्राचीन काल से प्रसारित होता आया है। अयोध्या के सर्वधर्म समभाव पर रिसर्च करने के लिए जो भी पत्रकार एवं लेखक अयोध्या आना चाहते हैं उन्हें आमंत्रित किया जाए और उनके लिए व्यवस्था भी कराई जाए – एमपी अग्रवाल
  • अयोध्या का चहुॅमुखी विकास मुख्मंत्री जी की प्राथमिकता में है अयोध्या को उसके नाम के अनुरूप पूर्णरूप से विकसित किया जाये, उसका सौन्द्र्रीयकरण कराया जाये जो भी विकास का काय्र कराया वो उच्च कोटि का होना चाहियेः अनुज कुमार झा

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के आस-पास के प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विकास कार्यो की समीक्षा मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। ज्ञातव्य है कि मण्डलायुक्त अयोध्या में कराये जा रहे सभी विकास कार्यो के नोडल अधिकारी है।जिसमें मण्डलायुक्त ने कहा कि श्री रामजन्म भूमि के सन्दर्भ में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय आने के पश्चात अयोध्या के विकास के अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर विकसित क्षेत्र बनाने की आपार सम्भावना है इसमें लगे हुए विभाग व कार्यदायी संस्थाओ को समयबद्धता उच्च गुणवत्ता बनाये रखते हुए उपलब्ध वित्तीय स्वीकृत के सापेक्ष समय से कार्य करे। यदि कोई दिक्कत या परेशानी हो तो मुझे तथा जिलाधिकारी को अवगत कराये आगामी दिवसो में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अयोध्या के विकास कार्यो के साथ-साथ मण्डलीय समीक्षा की जा सकती है। मण्डलायुक्त ने कहा कि कोरोना (कोविड-19) के प्रभाव को कम करने के साथ विकास कार्यो को तेज करना है यह सरकार की मुख्य प्राथमिकता में मुख्य कार्य है। इस बैठक में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने विकास कार्यो का विवरण बिन्दुवार प्रस्तुत किया तथा समय-समय पर बिन्दुओ का स्पष्टीकरण मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें मुख्य रूप से पेयजल, सीवर ट्रीटमेट प्लान, अयोध्या का सौन्द्र्रीयकरण रामकी पैड़ी, रामायण सर्किट, पंचकोसी मार्ग, चैदह कोसी मार्ग, आदि को बेहतर बनाने के बिन्दुओ के साथ-साथ प्राचीन कुण्डो के जीर्णेद्धार पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सआदतगंत से नया घाट तक के मार्ग के चैड़ी करण का खाका राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण द्वारा प्रस्तुत किया गया। टेढ़ी बाजार, अशर्फी भवन, हनुमानगढ़ी आदि के विकास पर चर्चा हुई। अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान भजन संध्या स्थल का विकास का कार्य 19 करोड़, अयोध्या सीवरेज व्यवस्था 74 करोड़, अयोध्या नगर की सीवर संयोजन का कार्य 11.74 करोड, फैजाबाद नगर पेयजल संयोजन का कार्य 17.28 करोड़, अयोध्या अयोध्या गृह पेयजल संयोजन का कार्य 1.51 करोड, अयोध्या पेयजल फेज 2 का कार्य 16.25 करोड, अयोध्या सीवरेज योजना फेज टू 37.89 करोड, पर्यटन योजना के तहत अयोध्या के दशरथ महल के यात्री निवास, सत्संग भवन, नयाघाट पर्यटक सहायता केंद्र, एवं प्रवेश द्वार 4.9 करोड, राम कथा पार्क का विस्तारीकरण का कार्य 2.75 करोड, राम की पैड़ी के मुख्य चैनल के रिमांडलिंग पार्ट की 28.09 करोड़, रामायण सर्किट थीम के अंतर्गत अयोध्या के विकास कार्य-राम कथा गैलरी का कार्य 7.59 करोड़, रामायण सर्किट थीम के अंतर्गत अयोध्या में विकास कार्य-बाईपास के निकट मल्टी लेवल कार पार्किंग 16.44 करोड, जय पेट्रोल पंप के पास बस स्टैंड डिपो के निर्माण निर्माण का कार्य 7.39 करोड़, राम की पैड़ी का कार्य 12.64 करोड़, सिटी वाइज एंटरवेशन का कार्य 14.63 करोड, अयोध्या राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह की रीमॉडलिंग का कार्य 24.81 करोड, रुदौली में दो लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण का कार्य 36.56 करोड़ रु0 की लागत कराया जा रहा है, की समीक्षा बैठक में विस्तार से की गई। उपरोक्त अतिरिक्त अयोध्या में लोक निर्माण विभाग के 15, विकास कार्यों, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के 07 कार्य, सिंचाई विभाग के 04 कार्य, पर्यटन के 06 कार्यों, पुलिस विभाग के 06 कार्य सहित रेलवे ,सेतु निगम ,नागरिक उड्डयन, विकास प्राधिकरण, राजस्व सहित अन्य कई विभागों के कार्यों पर चर्चा एवं समीक्षा की गई।  इस बैठक में परियोजना निदेशक श्री सोनी, नगर आयुक्त नगर निगम नीरज शुक्ला, रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग, सिचाई, पर्यटन, सेतु निगम, नगर निगम, विकास प्रधिकरण, आदि विभागो के मुख्य अभियन्ताओ व विभागीय अधिकारियो ने भाग लिया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya