in ,

रामरज बांटकर लौटे अभिषेक सावंत का यूथ हॉस्टल ने किया भव्य स्वागत

-उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु होते हुए रामेश्वरम तक की यात्रा साइकिल से संपूर्ण की

अयोध्या। भारत के विभिन्न राज्यों में रामरज बांटकर लौटे हॉस्टलर अभिषेक सावंत का यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थानीय साकेत इकाई ने भव्य स्वागत किया। इकाई की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भी सौंपा गया। रामवन गमन मार्ग से यात्रा पूरी कर श्री सावंत ने विवरण देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु होते हुए रामेश्वरम तक की यात्रा साइकिल से संपूर्ण की। बिना राम कृपा के इतनी बड़ी यात्रा संभव नहीं थी। उन्होंने अपनी यात्रा दौरान  तिरंगे झंडे के साथ यूथ हॉस्टल का भी झंडा लहराया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया।

अयोध्या आगमन पर साकेत इकाई द्वारा आभा होटल में भव्य स्वागत किया गया। श्री अभिषेक सावंत ने उसी मार्ग से यात्रा संपूर्ण की, जिस मार्ग से भगवान श्रीराम ने वन गमन किया था। संयोजन इकाई अध्यक्ष अनुराग वैश्य ने किया। यूथ हॉस्टल की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के प्रांतीय सभापति जेपी शर्मा,प्रांतीय सचिव विजय भूषण जायसवाल ने श्री सावंत को शुभाकामना संदेश भी प्रेषित किया।

स्वागत समारोह में इकाई चेयरमैन अनूप मल्होत्रा,सचिव अनुज वैश्य भज्जा, कोषाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, आशीष महेंद्रा,विवेक जैन, अमित रस्तोगी,मनोज सरीन,शीतला पाण्डेय, अनिल अग्रवाल व पीयूष अग्रवाल आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इसे भी पढ़े  सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर

What do you think?

Written by Next Khabar Team

163 नाविकों व गोताखोरों को वितरित किया गया सेफ्टी किट

मनोतनाव का नींद पर होता है दुष्प्रभाव : डा. आलोक मनदर्शन