जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराएगी आम आदमी पार्टी

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-सक्षम लोग जरूरतमंदों की करें मददं : सभाजीत सिंह

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया कराएंगे ,लॉकडाउन में लोगों का काम-धंधा छूट गया है। लोग बेरोजगार होकर घर पर कैद हैं। लोगों के लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों की मदद की हर संभव कोशिश आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे पार्टी की कोशिश कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित करने का काम जारी रहेगा।सरकार को अविलंब लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह ने आज तक पुरा चौराहे पर जरूरतमंदों को राशन वितरण करते हुए कहा कि कोरोना की काली छाया के कारण पूरा प्रदेश कराह रहा है। लोगों की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके पास अपनों का शव दाह करने की व्‍यवस्‍था भी नहीं हो पा रही। नदियों के किनारे बड़ी संख्‍या में दफनाए गए शव इसका प्रमाण हैं। आर्थिक तंगी के कारण लोग अपने परिजनों के शवों को गंगा के किनारे बालू के रेत में दफन करने को मजबूर हैं ।लॉकडाउन की वजह से पटरी दुकानदार, छोटे व्यापारी, मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इन पर परिवार पालने का संकट है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जनपद में जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराएंगे.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह सक्षम लोगों से भी अपील किया कि संकट के समय जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
राशन वितरण कार्यक्रम के आयोजक संदीप पटेल, पूर्व प्रधान जुल्फिकार आलम उर्फ सूरज, लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम रजा राजेश यादव एडवोकेट अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनस फारुकी राशन वितरण कार्यक्रम में शामिल थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya