सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 61 शिकायतें, 16 का मौके पर निस्तारण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तहसील समाधान दिवस पर नदारद रहे अधिकारीयों पर होगी कार्रवाई

सोहावल। उप जिलाधिकारी ने 61फरियादियों की शिकायत सुनी। मौके पर 16 मामले का निस्तारण करा दिया गया।शेष मामले को निस्तारण के लिये सम्बंधित विभाग को सौंपा गया।जिलाधिकारी के द्वारा चेतावनी देने के बावजूद संपूर्ण समाधान दिवस से गैर हाजिर रहकर लापरवाही बरतने वाले विभागीय जिम्मेदारों का सिलसिला थम नहीं रहा है।

सोमवार को सोहावल में आयोजित हुये तहसील समाधान दिवस पर फिर 9 विभागीय अधिकारी दिवस से गैर हाजिर रहे। उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने इनकी उपस्थिति चेक करते हुए पंजिका में अनुपस्थित दिखाया।बीते माह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस पर गैर हाजिर रहे 11 विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की यादें ताजा हो गई।

जिनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया था। दिवस पर गैर हाजिर पाये जाने वालों में सहायक वन अधिकारी, कृषि उत्पादन मंडी समिति, विपणन विभाग उप मंडी ज़ुबेरगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल, डिप्टी सीएम ओ,सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता सिंचाई, एवं चकबंदी अधिकारी शामिल रहे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि गैर हाजिर रहे विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संस्तुति रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। जैसा आदेश मिलेगा उसी तरह कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़े  जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya