-समिति के सदस्यों फूल मालाओं से किया स्वागत
गोसाईंगंज । पौराणिक चौरासी कोसी परिक्रमा अपने पड़ाव स्थल गोसाईंगंज कस्बे के महादेवा घाट पर रविवार को पहुंची। परिक्रमार्थियों जत्था विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित हनुमान मंडल के संयोजक सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में चल रहा है।वही दूसरी तरफ बाबा गयादास की अगुवाई में चल रही परिक्रमा श्रृंगी ऋषि आश्रम पर पहुंची जंहा महंत महेंद्र गोस्वामी ने स्वागत किया।
विश्व हिंदू परिषद के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह परिक्रमा सनातन धर्म की स्थापना व विश्व के कल्याण के लिए है। परिक्रमार्थियों का जगह जगह जिस उत्साह से स्वागत हो रहा है उसे देखकर अब विश्वास हो गया है कि हिंदुस्तान को हिन्दू राष्ट्र बनने में देर नही है। परिक्रमा में पूरे देश सहित पड़ोसी देश नेपाल के भी लोग शामिल है।
जत्थे ने जैसे ही कस्बे में प्रवेश किया महादेवा घाट समिति के सदस्यों व लोगो ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सुरक्षा में जंहा कोतवाली पुलिस के एसएसआई वीरेंद्र राय,एसआई रामचन्द्र मौर्य,गोपाल मौर्या,सिपाही अनुराग राठौर के साथ कई पुलिसकर्मी लगे रहे तो वंही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घाट पर मुस्तैद रही। घाट पर सेवा में हनुमान प्रसाद,अशोक कुमार,विनोद बरनवाल, जयप्रकाश गुप्ता,पवन,कन्हैया, दुर्गा प्रसाद, सहित तमाम लोग जुटे रहे।