-क्यूआर कोड स्कैन कर नागरिकों ने गोवंश संरक्षण के लिए जमा की सहयोग राशि
अयोध्या। गोवंश संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए अयोध्या नगर निगम ने ‘गो निधि’ अभियान की शुरुआत की। जोनल कार्यालय में आयोजित समारोह में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान क्यूआर कोड के माध्यम से यहां पार्षद एवं अन्य लोगों ने गोवंश संरक्षण के लिए सहयोग राशि जमा की।
महापौर ने कहा कि गोवंश संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘गो निधि’ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। क्यूआर कोड के माध्यम से नागरिक अपनी इच्छानुसार सहयोग राशि दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए समाज के समक्ष वर्ग से संपर्क करेंगे।
इस अवसर पर उपसभापति संतोष सिंह, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार, पार्षद विनय जायसवाल, अनिल सिंह, रमाशंकर निषाद, अनिकेत त्रिपाठी, रिशु पांडे, महेंद्र शुक्ला सहित नगर निगम के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।