किसान मजदूर जागृति दिवस के रूप में मनाई चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87वीं जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने हिंदुस्तान में किसानों को संगठित करके लड़ने की दी ताकत : घनश्याम वर्मा

अयोध्या । किसानों के मसीहा, भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87 वी जयंती गांधी पार्क (निकट सिविल लाइंस) जनपद अयोध्या में मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों ने चौधरी टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण करके एवं मिष्ठान वितरित करके चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन को’ किसान मजदूर जागृति दिवस’ के रूप में मनाया
उक्त अवसर पर उपस्थित भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं /पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत हिंदुस्तान में किसानों को संगठित करके लड़ने की ताकत दिया जिसके कारण भारत का किसान आज स्वाभिमान के साथ है अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहा है।

चौधरी टिकैत समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त कराने का अभियान चलाया ,दहेज व नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए समाज को जागृत किया,चौधरी टिकैत के आदर्शों को गांव गांव तक पहुंचा कर किसानों मजदूरों को जागृत करने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म आज ही के दिन किसानों मजदूरों के कल्याण के लिए हुआ था किसानों मजदूरों के कल्याण के लिए हम सभी को एक होकर कार्य करना होगा।

जन्म दिवस कार्यक्रम में जिला सचिव पंकज सिंह, जगन्नाथ पटेल ,दशरथ सिंह, राकेश वर्मा, बाबूराम तिवारी, बुधीराम मौर्य, हुबलाल प्रजापति ,शिव कुमार प्रजापति, उर्मिला निषाद, लीलावती, जितेंद्र कुमार, दामोदर दास, भूपेंद्र दुबे एडवोकेट, आदि लोग शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya