महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री के साथ 70 सदस्यीय डेलिगेशन ने किया रामलला का दर्शन

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-पीडब्ल्यूडी मंत्री ने यूपी के सीएम को दिया धन्यवाद, महाराष्ट्र भवन के लिए मिली है बढ़िया लोकेशन में जमीन

 

अयोध्या। महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर रविन्द्र चौहान रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम जन्मभूमि परिसर में महाराष्ट्र के मंत्री और मेहमानों का स्वागत किया। रविन्द्र चौहान ने अयोध्या में बनने वाले महाराष्ट्र भवन की जमीन का भी अवलोकन किया। महाराष्ट्र के कई विधायक और उनके परिवार के सदस्य भी इस दौरान उनके साथ में मौजूद रहे। 70 सदस्यीय डेलिगेशन के साथ अयोध्या पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाराष्ट्र से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री रविंद्र चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश का हजारों सालों से बहुत ही गहरा रिश्ता बना हुआ है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। हमें आज यहां आने का सौभाग्य मिला है। इसके साथ ही पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण में भी शामिल होने का अवसर मिला है। इससे पहले हमने रामलला के दर्शन किये हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सरकार के द्वारा चिन्हित जमीन पर भवन बनाने के लिए राज्यों को आमंत्रित किया गया था। उसके अंतर्गत हम भी अयोध्या आए हैं। यहां महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

उन्होंने बताया कि यहां ढाई एकड़ में महाराष्ट्र भवन का भक्त निवास बनेगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदिर से 4 किलोमीटर दूर होगा। ये जगह एयरपोर्ट के भी करीब है। हमें अच्छी लोकेशन पर जगह प्राप्त हुई है। रविन्द्र चौहान ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ वार्ता की है। बताया कि अगले 2 महीने के अंदर यहां महाराष्ट्र भवन का कार्य शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, सशस्त्र पुलिस बल ने मतदान के लिए सम्भाला मोर्चा

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya