अयोध्या के 76 सरकारी स्कूलों में लगाये जायेंगे तीन किलोवाट के सोलर प्लांट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– अयोध्या सोलर सिटी योजना के अंतर्गत शुरू होने जा रही है कवायद

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अयोध्या को तेजी से सोलर सिटी के रूप में डेवलप किया जा रहा है। अब तक यहां के कई सरकारी व निजी संस्थानों में सोलर प्लांट लागये जा चुके हैं। इसी कड़ी में अब सरकारी विद्यालयों में ऐसे प्लांट लगाये जाने की कवायद शुरू हो गई है। सबसे पहले नगर निगम क्षेत्र के 76 विद्यालयों को सोलर प्लांट लगाने के लिए चिह्नित किया गया है।

भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सूर्यवंश की राजधानी होने के नाते ही अयोध्या को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या को सोलर सिटी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। इसके तहत जिले के 70 फीसदी से भी अधिक सरकारी संस्थानों के सोलर प्लांट लग चुके हैं।

तीन किलो वाट का होगा प्लांट

सोलर प्लांट लगाने के बाद बिजली का बिल बहुत ही कम हो जाता है। सरकारी संस्थानों में इसके लगने के बाद सरकार को बिजली के बिल का खर्च भी कम उठाना पड़ रहा है। सरकारी विद्यालयों में तीन किलो का सोलर प्लांट लगाने जाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।

इन विद्यालयों में लग रहा है प्लांट

प्राथमिक विद्यालय कटरा, रामनगर, महाजनी टोला, हसनुक़टरा, साहबगंज, अंगूरीबाग, रायगंज, बनबीरपुर, मिर्जापुर, हासापुर, बेगमगंज, गद्दोपुर, खोजनपुर, राणोपाली, फतेहगंज, सहादतगंज, हैदरगंज, रीडगंज, बेगमगंज, पहाड़पुर, नागबाबा व बनबीरपुर इत्यादि प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में सोलर प्लांट लगाये जायेंगे।

इसे भी पढ़े  डीएम ने चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

बड़ी संख्या में लोग भी लगवा रहे

यूपी नेडा के अधिकारी प्रवीन नाथ पाण्डेय ने बताया कि सोलर सिटी प्लांट लोग अब घरों में भी लगवा रहे हैं। अबतक 512 लोग अयोध्या में सोलर प्लांट अपने घर की छत पर लगवा चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग बिजली का बिल बचाने के लिए रोजाना घरों पर प्लांट लगवा रहे हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya