संभल हिंसा में पुलिस व प्रशासन की भूमिका के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। संभल हिंसा में पुलिस और प्रशासन की भूमिका के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मो .आमिर के नेतृत्व में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंशिका दीक्षित को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने संभल की घटना पर कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति फैला रही है। संभल की जामा मस्जिद में जानबूझकर सर्वेक्षण के लिए टीम भेजी गई, जिससे लोगों में गुस्सा व नफरत फैले।

कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा प्रदेश में आए दिन हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद ही बटेंगे तो कटेंगे जैसे बयान दे रहे हैं तो फिर प्रदेश में शांति का माहौल कैसे हो सकता है, यह पूरी तरीके से सुनियोजित प्रकरण है।

उन्होंने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया और घटना की जांच करा कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने कहा संभल में दोनों पक्षों को साथ में लेकर यह कार्य शांतिमय ढंग से किया जाना चाहिए था, जो नहीं किया गया। उन्होंने संभल के लोगों से शांति व्यवस्था बनाने रखने की अपील की है।

इसे भी पढ़े  एकांगी होकर नष्ट हो जाते हैं भाषा और संस्कृति : प्रो. नलिन रंजन सिंह

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya