UP औरैया: सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

औरैया। यूपी के औरैया जिले में सड़क हादसे में 24 मजदूरो की मौत हो गई और कई मज़दूर घायल हो गये। ये हादसा दो ट्रकों की टक्कर के कारण हुआ। सभी मज़दूर राजस्थान से आ रहे थे. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने घटना पर संज्ञान लेते हुए ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौक़े पर पहुँच कर पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

औरैया के डीएम अभिषेक सिंह का कहना है कि ज़्यादातर मज़दूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के थे. उन्होंने बताया कि बचाव कार्य चल रहा है और गंभीर रूप से घायल लोगों को सैफ़ई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े  हनुमानगढ़ी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला मुख्य आरक्षी को हृदयाघात
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya