अयोध्या में कोरोना के तीन नये केस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद में करोना पॉजटिव एक मरीज की पुष्टि होने के बाद शुकवार को तीन और मरीज पॉजटिव पाये जाने पर प्रशासन की नीद उड़ गयी है। डीएम अनुज कुमार झा ने पुष्टि करते हुए बताया है कि क्वारंटाइन किये गये जिन संदिग्धों की जांच रिपोर्ट 13 मई को मंगवाने के लिए सैम्पुल भेजे गये थे उनमें से तीन की पुष्टि कोरोना पॉजटिव होने की लखनऊ मेडिकल कालेज की लैब ने कर दी है। उन्होंने बताया कि मवई ब्लाक के गुलाम हसन का पुरवा, पूरा ब्लाक के बाबा का पुरवा, मिल्कीपुर क्षेत्र के कुमारगंज के निवासी हैं।

यह सभी बीते सप्ताह मुम्बई से आये थे । इसके पहले रूदौली क्षेत्र के जिस मरीज की पुष्टि कोरोना पॉजटिव हुई थी उसे बाराबंकी जनपद के कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya