जुलाई के प्रथम सप्ताह में पांच स्थानों पर होगीं नुक्कड़ सभाएं
अयोध्या-फैजाबाद। भव्य राम मन्दिर निर्माण हेतु सन्तों से समर्थन मांगने की मुहिम धर्म सेना द्वारा लगातार चलायी जा रही है धर्मसेना/हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 16 दिनंों मंे लगभग 100 से अधिक सन्तों से सम्पर्क हुआ है सभी सन्तों ने एक स्वर में केन्द्र सरकार से यही अपील की है कि राम मन्दिर पर संसद में विधेयक लाकर मन्दिर निर्माण का कार्य शुरू किया जाये। तथा प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करें । सन्तों से मिलने का क्रम अभी लगातार जारी है। 16 वे दिन परमहंस आश्रम के महन्थ रामनन्द दास रामायणी , पंचमुखी हनुमान मंन्दिर के महन्थ पंकज शरण जी महाराज, सुतीक्षण आश्रम के महन्थ राम हंस दास जी महाराज, सरयू भवन के महन्थ प्रमोद शास्त्री, तपोवन आश्रम की महन्थ उर्मिला दासी , हनुमान कुंज के महन्थ बुन्देला दास , राम किशोर निकेतन के महन्थ दामोदर दास जी वैष्णौव , श्री श्री 108 श्री श्री राम मूर्ति जी महाराज राम तीर्थ आश्रम, महन्थ राम प्रीय दास ,मौनीजी माझा, बाल विनोद कुंज के महन्थ नीरज शास्त्री, अगस्त आश्रम के महन्थ बलराम दास जी महाराज , पंजाबी मन्दिर के महन्थ राम चन्द्र दास जी महाराज, आदि से सम्पर्क किया गया है। यह सम्पर्क लगातार जारी रहेगा जुलाई के प्रथम सप्ताह में अयोध्या के पंाच स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर भव्य राम मन्दिर के प्रति जन जागरण अभियान भी चलाया जायेगा। सम्पर्क अभियान मंे प्रमुख रूप से धर्म सेना के संस्थापक सन्तोष दूबे, चाणक्य परिषद के संरक्षक कृपानिधान तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता वेद राजपाल , पंकज शरण जी महाराज , विजय तिवारी, ननकऊ दास , अमरनाथ पाण्डे विनोद पाण्डेय आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.