फैजाबाद। साहबगंज मोहल्ला के लोनियावा में सिलेंडर फटने से लगी आग में पीड़ित दयाशंकर के घर पहुंच कर कांग्रेस जनों ने उक्त घटना पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिजनों को ढाढसं बंधाते हुए नगद एवं राहत सामग्री देकर भविष्य में यथासंभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूरन शर्मा,एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,वार्ड अध्यक्ष राकेश कनौजिया,महासचिव मोहम्मद दानिश जिया,सेवादल अतिरिक्त मुख्य संगठक संजय वर्मा,उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ,चांद सिद्दीकी,चंदन गुप्ता,श्री कृष्ण यादव,सोनू यादव आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
अग्नि पीड़ित को दी राहत सामग्री
119
previous post