समारोह पूर्वक हुई भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुवात

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर भारती ने भाजपा सदस्यता अभियान की समारोह पूर्वक शुरुवात की। सदस्यता अभियान को लेकर बनी पुस्तक का विमोचन भी किया गया। समारोह के उपरान्त गांधी पार्क में पौधरोपण भी किया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यापर्ण करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री धर्मवीर भारती ने बताया कि राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ भाजपा के सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ रही है। समाज के हर वर्ग ने पार्टी की नीतियों प्रति अपना विश्वास प्रगट किया है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पार्टी के संदेश को जन जन तक पहुंचाये। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के संकल्प के साथ सदस्यता अभियान को गति प्रदान करना है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सी ग्रेड के बूथों को विशेष ध्यान देकर वहां पार्टी के सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी करनी है। जिससे हमे सभी का विश्वास पाप्त हो सके। विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान करनी है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के उपर अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने की बड़ी जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को अपना विशेष योगदान अभियान के प्रति देना चाहिए। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में रिकार्ड स्तर पर सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर सदस्यता प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, जिला सदस्यता प्रमुख अशोक मिश्रा, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, महंत मनमोहन दास, ओम प्रकाश सिंह, चंद प्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, संजीव सिंह, राममोहन भारती मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya