सोहावल-फैजाबाद। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव मंगलसी में शनिवार की दोपहर खेतो के बीच खींची गयी विद्युत लाइन में हुई शार्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आने से गांव निवासी अजय वर्मा की खड़ी लगभाग चार बीघे गेहू की तैयार फसल जल कर राख हो गयी है।
सूचना पाकर पहुँचा अग्निशमन विभाग खेत के आस-पास पानी की तलाश ही करता रह गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ही अपने प्रयास से आग पर काबू पाया।थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि आग बुझा ली गयी है। क्षति के आंकलन के लिये राजस्व विभाग को सूचना दे दी गयी है।
शार्ट सर्किट से लगी आग,ढाई बीघा गेहू जलकर राख
236
previous post