वृक्ष व सैनिक दोनों जीवन रक्षक: बसन्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मां शान्ति सेवा फाउण्डेशन ने कराया पौधरोपण

अयोध्या। माँ शान्ति सेवा फाउण्डेशन द्वारा कई स्थान पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्मी लेफ्टिेन्ट डा0 मनीष कुमार सिंह साकेत महाविद्यालय, विशिष्टि अतिथि आर्मी सूबेदार हरिनन्दन यादव अतिथि आर्मी हवलदार विनोद कुमार रहे। कार्यक्रम आयोजक बसन्त राम फाउण्डेशन प्रबन्धक ने बताया कि अभी तक फाउण्डेशन द्वारा लगभग 100 से अधिक पौधों का पौधरोपण किया जा चुका है। लगाये हुए पौधों को बचाने का पूरा प्रयास किया गया है। उपस्थित लोगों से कहा कि पौधा कोई भी लगाएं, आप पानी डालकर आक्सीजन बनने का प्रयास करो और साथ ही बताया कि वृक्ष और सैनिक दोनों जीवन रक्षक हैं। मुख्य अतिथि डा0 मनीष सिंह ने कहा कि पौधा लगाओ जीवन बचाओ। विशिष्ट अतिथि सूबेदार हरिनन्दन यादव ने बताया कि सैनिक और पौधे दोनों देश की रक्षा करते हैं। सरहद पर हम देख रहे हैं शहर आप देखो। कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्टी प्रदीप कुमार, शोभाराम, समशुद्दीन, कैडैट्स निहारिका, स्वाती, अनुराधा, कल्पना, शिव मंगल सिंह, संजू सिंह, अजीत यादव, अमरनाथ जायसवाल, कमलेश यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  धरती का भगवान भी होता है हैरान-परेशान : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya