युवा सपा नेता अखिलेश यादव उर्फ टक्कू को दी गयी अंतिम विदाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हजारों सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थित में दिलासीगंज घाट पर किया गया अन्तिम संस्कार

अयोध्या। समाजवादी लोहिया वाहिनी के अत्यंत मिलनसार, विनम्र और लोगों को जोड़ने वाले गोशाईगंज विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव टक्कू की शव यात्रा आखिरकार दिलासीगंज घाट पर पहुँच गई जहां समाजवादी सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अन्तिम यात्रा में सपा के कई छोटे-बड़े नेताओं ने कंधा भी दिया। उपस्थित सभी सपा नेताओं कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों परिवारीजनों ने नम आंखों से टक्कू विदाई दी। उसकी आत्मा की शांति के लिए अपने-अपने ईष्टदेव से प्रार्थना की गयी। कल शाम से लेकर 3 बजे रात तक और आज सुबह से लेकर सवा 6 बजे तक पूरे समय बिना खाए, पीये सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव टक्कु की लड़ाई लड़ते रहे। दाह संस्कार के समय हजारो लोग उपस्थित रहे, सभी ने अश्रुपूर्ति आँखों से विदाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव गोशाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाकांत यादव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya