अयोध्या। अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसएसपी आशीष तिवारी के आदेश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने अर्से से कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर धन हड़पने के सम्बंध में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया। कैंट थाना पर पंजीकृत मु.अ.सं. 222/19 आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 में वांछित रामकिशोर उर्फ मुकेश पुत्र स्व. जागन बाल्मीक निवासी नयापुरवा स्थाई निवासी सदर बाजार और सुमित कुमार उपाध्याय पुत्र भानु प्रताप उपाध्याय निवासी शक्ति नगर कालोनी को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रधान निरीक्षक नितीश कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक भीमसेन यादव, आरक्षीगण निखिल यादव, प्रफुल्ल यादव शामिल थे।
फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले दो वांछित गिरफ्तार
18