70 लोगों को वितरित किया गया निःशुल्क चश्मा
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सप्ताह को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। सेवा सप्ताह के दूसरे दिन भाजपा महानगर द्वारा रीडगंज में निःशुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो लोग का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में नेत्र परीक्षण बाद आवश्यक्तानुसार 70 लोगों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय रहे।
इस दौरान महापौर ने कहा कि दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त पर चलते हुए भाजपा सभी के विकास के लिए कटिवद्ध है। मानव सेवा जीवन का लक्ष्य है इसी कारण प्रधानमंत्री जी के जन्मसप्ताह को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। जिसमें प्रथम दिवस युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान तथा दूसरे दिन निःशुल्क नेत्र परिक्षण व चश्मा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आगे भी स्वच्छता, वृक्षारोपण व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा भाव के साथ सेवा सप्ताह मनाया जायेगा। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश मणि त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, अंशुमान मित्रा, विजेता जायसवाल, वासुदेव मौर्या, मनोज श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, राजकुमार वर्मा, संजय निषाद, देश दीपक जौहरी, रमेश पाण्डेय, सुनीता उपाध्याय, उमाशंकर सिंह मुन्ना, हेमन्त जायसवाल, आसिफ अंसारी, पूजा रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय पर भी जिला भाजपा द्वारा नेत्र परीक्षण कैम्प का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नु रहे। इस दौरान सैकड़ों लोगों का नेत्र परिक्षण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा का उद्देश्य सेवा भाव है। सबको साथ लेकर सभी के कल्याणार्थ कार्य करना ही व्यक्ति का कतर्व्य है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मिल रहा सर्मथन इसका प्रमाण है। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कैम्प में राधेश्याम त्यागी, राघवेन्द्र पाण्डेय, विजय लक्ष्मी जायसवाल, सर्वजीत सिंह, रामअर्ज वर्मा, अशोक वर्मा, धनश्याम पाण्डेय, महेन्द्र मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, नंद किशोर सिंह, शिव कुमार यादव, अमर नाथ वर्मा, अंजनी साहू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।