रुदौली। कोतवाली रुदौली पुलिस ने बीती रात शहर के ख्वाजा हाल मोहल्ले से चोरी कर ले जा रहे पीकअप चोर को पकड़ने का दावा किया। चोरी कर भाग रहे एक युवक को पुलिस नही पकड़ सकी। सीओ धर्मेन्द्र यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि गुरुवार की रात लगभग दो बजे शहर में गस्त कर रही पुलिस को मोहल्ला ख्वाजा हाल से पीकअप यूपी 42 एटी 5645 जाती हुई दिखाई दी। चैकी प्रभारी नयागंज राम खेलाडी सिपाही अरविंद कुशवाहा शिव नारायण ने रोकने का प्रयास किया पुलिस को देख कर भाग रहे पीकअप को कुछ दूर पर रोका तों उसमें से एक युवक भाग निकला वाहन चला रहे पकडे गये युवक की पहचान कुलदीप खटिक पुत्र संतोष निवासी इन्हौना थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी के रुप में हुई। सीओ श्री यादव के मुताबिक भागने वाले युवक खादिम पुत्र अब्दुल रज्जाक थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी के रुप की गयी है।कोतवाली रुदौली मे मु,अ,संख्या 211ध्19 धारा 379,411,427,भारतीय दंड विधान पंजीकृत किया गया है और पीकअप को बरामद कर पकड़े गये अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।सीओ श्री यादव के मुताबिक शिव रतन गंज में कई मुकदमा दर्ज है।
पिकप चोर को पुलिस ने पकड़ा
115
previous post