पति से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली । मवई थाना अन्तर्गत ताल गांव में शुक्रवार की रात पति पत्नी में हुई मामूली नोकझोंक के बाद नाराज पत्नी ने रात में चुपके से उठकर घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक चिलबल के पेड़ पर साड़ी के सहारे लटक कर जान दे दी।परिजनों का कहना है कि रात में ही काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई सुराग नही लगा था। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब गांव के कुछ लोग शौच को गए तो महिला को पेड़ से लटकता हुआ देखा। पुलिस को गांव के चैकीदार ने सूचना दी।
जानकारी के अनुसार कमला देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार (24) साल निवासी तालगांव ने शुक्रवार की रात अपने घर से थोड़ी दूर स्थित एक पेड़ की डाल पर साड़ी के सहारे लटककर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम पति पत्नी में किसी बात को लेकर मामूली नोकझोंक हुई थी।जिसके बाद सभी सो गए। लेकिन रात 10 बजे के करीब जब देखा तो महिला अपने बिस्तर से गायब थी। उसके बाद पति और बच्चों ने काफी खोजबीन की। मवई थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पति पत्नी में नोकझोंक की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya