दिनदहाड़े गोली मारकर बसपा नेता की हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार की घटना

अंबेडकरनगर। बसपा नेता व आरटीआई कार्यकर्ता राम चंदर जायसवाल की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ आननफानन में लोग उन्हें लेकर सीएचसी भागे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दियया। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र के मुताबिक, मामले की छानबीन की जारी है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
मामला बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार का है। यहां के निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता व बसपा नेता 48 वर्षीय राम चंदर जायसवाल मूलरूप से आढ़ती थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर लगभग 12.30 बजे वह अपनी दुकान की गद्दी पर बैठे थे इसी दौरान एक बाइक से आए दो बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली उनके सीने में तीन गोलियां लगी और बदमाश्घा फरार हो गए। लहूलुहान राम चंदर को परिवारी जन व अन्य लोगों की मदद से आनन-फानन में बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के क्रम में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राम चंदर जायसवाल और स्थानीय निवासी शिक्षण संस्थान संचालक के बीच कई वर्षों से तनाव चल रहा है। राम चंदर ने आरटीआइ के जरिए शिक्षण संस्थान में छात्रवृत्ति और सांसद व विधायक विकास निधि के धन का दुरुपयोग किए जाने का खुलासा करने के साथ ही भूमि कब्जा करने के कई खुलासे किए हैं। इनमें कार्रवाई अंतिम चरण में पहुंची है। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya