अयोध्या। सोनभद्र में 11 लोगों की निर्मम हत्या पर पीड़ितों से मिलने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय के पास सड़क पर पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की अगुवाई में धरना दिया। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया क धरना देकर एवं रोड जाम कर प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग कर रहे सैकड़ों कांग्रेसजनों को सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार व सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने पहुंचकर गिरफ्तार कर सीओ सिटी कार्यालय लाया गया। गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,एआईसीसी सदस्य केके सिंहा,उग्रसेन मिश्रा,वरि. कांग्रेसी नेता डॉक्टर खलील अहमद,इकबाल मुस्तफा पीसीसी सदस्य महेश वर्मा,बृजेश सिंह चैहान जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ, जिला महासचिव अकबर अली मेजर,वेद सिंह कमल,उमेश उपाध्याय,श्रीनिवास शास्त्री मोहम्मद अहमद टीटू,नंद कुमार सोनकर,शैलेंद्र मणि पांडे,किशोरी रमण अग्रवाल,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव उमर मुस्तफा,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान,जिओ हैदर,धीरेंद्र सिंह बब्लू,राकेश यादव,अब्दुल हकीम,जय मंगल दास,संतोष गौड़,भीम शुक्ला,सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता,बसंत मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष मधु पाठक,सुरेंद्र सिंह सैनिक,खुशबू बानो,अजमल खलील,अवधेश तिवारी, सुशील कुमार यादव,जफर हसन बब्लू,वीरेंद्र सैनी आदि प्रमुख रहे।
110
previous post