तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की रुदौली कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है   क्षेत्राधिकारी रूदौली धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रुदौली कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नासिर निवासी मोहल्ला नबाब बजार कोतवाली रूदौली को संदिग्ध हालत में ईदगाह रूदौली के पास से पकड़ा।जामा तलाशी में इसके पास से एक तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवा आरोपी का चालान किया है।

इसे भी पढ़े  रामनगरी का 'नक्षत्र' चमका, भारत देखेगा हुनर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya